
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायसुद्दीन शेख, पिता स्वर्गीय सफर शेख, ग्राम गन्धईपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



