गाजियाबाद

श्यामलता मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : श्यामलता मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुधवार के दिन क्रिसमस डे कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में क्रिसमस के आनंद भरे गीत और कविताएँ प्रस्तुत करते हुए सभी आगंतुओ का मन मोह लिया।
दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुये इस कार्यक्रम के इस मौके पर प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने अपशिष्ट (अनुपयोगी) सामग्री से सुंदर क्रिसमस ट्री बनाकर ना कि अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया बल्कि क्रिसमस के महत्व से जुड़ी कहानियाँ सुनाकर खूब वाह वाही भी लूटी। वहीं वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने क्रिसमस ट्री को मुग्धता  रूप देकर उत्सव को और भी चार चांद लगा दिए थे।
अंत में विद्यालय के प्रभारी श्री अमित भारद्वाज एवं श्री कमल किशोर के मार्गदर्शन में यह रंगीन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जो प्रेम, आनंद और एकता के संदेश साक्षी बना। इस अवसर समस्त स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button