खैरथल
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन पोष्टिक अनाज विषय पर कार्यशाला हुई आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : क़ृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) विषय पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी की अध्यक्षता मे मोटे अनाज एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन मातौर रोड स्थित एक निजी होटल में किया गया !
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्टीय सदस्य रामहेत सिंह यादव ने जैविक खेती,जहरमुक्त खेती आदि के बारे मे जिले के किसानो को बताया उन्होंने कहा की किसान देश का भाग्य विधाता,अन्न दाता व रक्षक दाता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है किसानों का कोई मंच नहीं मिलता है जहाँ जिस जाति का वर्चस्व होता है वहां की जाति के सिपलहार दलगत राजनीति में आकर किसानों की पीड़ा को उजागर नहीं करते है यादव ने किसानों से खेती कैलेण्डर के हिसाब से खेती करने और एफपीओ का सदस्य बनने की अपील की यादव ने कहा किसानों ने जो समस्या बताई है उनको सरकार तक पहुँचा दिया जाएगा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने किसानो को मिट्टी परिक्षण के आधार पर खेती करने के बारे मे जानकारी दी चौधरी गाय की उपयोगिता के बारे मे किसानों को समझाया पेस्टीसाइड्स का उपयोग कम करने की अपील की
संयुक्त निदेशक क़ृषि (विस्तार) जिला परिषद, खैरथल विजय सिंह ने प्राकृतिक खेती के संबंध मे,उपनिदेशक, उद्यान, खैरथल गोपाल मीणा ने उद्यान विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध मे कृषको को जानकारी दी, श्री करण नरेन्द्र क़ृषि विश्व विद्यालय,जोबनेर के सेवानिवृत प्रोफेसर के. के.पाठक ने फसलों के कीट एवं रोगों के बारे मे बताया ! क़ृषि विज्ञान केंद्र, गूंता बानसूर के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ सुशील कुमार शर्मा ने मिलेट्स एवं मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण के सम्बन्ध मे बताया !
डॉ राजेंद्र कुमार बसवाल, सहायक निदेशक क़ृषि (विस्तार) किशनगढ़ बास ने जैविक उर्वरको के सम्बन्ध मे जानकारी दी पवन यादव सहायक निदेशक, क़ृषि (मुख्यालय) खैरथल ने विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध मे कृषको को जानकारी दी ! किसानो का रजिस्ट्रेशन मोनिका कुमारी,वरिष्ठ क़ृषि पर्यवेक्षक नांगल सालिया, संजू चौधरी, क़ृषि पर्यवेक्षक नूरनगर, चंचल गुप्ता, क़ृषि पर्य वेक्षक किशनगढ़ बास ने किसानो का पंजीकरण किया !
कार्यशाला मे अशोक डाटा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विकास यादव, युवा मोर्चा बीजेपी सहित जिले के 150 प्रगतिशील किसानो ने भाग लिया ! दिनेश कुमार, सहायक क़ृषि अधिकारी, मुंडावर ने मंच संचालन किया.

