साहेबगंज

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हुआ क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

Christmas gathering organised at Sunshine Public School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के छोटा पचगढ़ प्रेम नगर स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक क्रिसमस ट्री बनाकर उसे सुसज्जित किया।मौके पर विद्यालय की प्राचार्य बेबी कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की ईसाई धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक क्रिसमस का त्यौहार भी है।क्रिसमस का आयोजन भगवान ईसा मसीह के जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने बताया की ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस के दिन भगवान ईसा मसीह के दूत सांता क्लास पृथ्वी पर आते हैं और अपने बच्चों और अनुयायियों को तरह तरह के उपहार देते हैं।उन्होंने बताया कि भारत विविधताओं का देश है यहां सभी धर्म के अलग अलग त्योहार बनाने के ढंग है।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को आकर्षक उपहार भी दिया गया।वही मौके पर विद्यालय की शिक्षिका प्रीति पॉल श्रद्धा सुमन के अलावा विद्यालय के निदेशक गोपाल श्रीवास्तव की उपस्थित थे। इस अवसर पर तृतीय त्रैमासिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button