हजारीबाग

फर्जी संस्था/मुद्रा बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करनेवालों पर हजारीबाग पुलिस ने 9 अपराधी को गिरफ्तार किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग पुलिस ने मंगलवार को 9 अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसमें पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिला था कि कुछ व्यक्ति फर्जी संस्था/मुद्रा बैंक से लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से बड़े पैमाने पर पैसे की ठगी किया जा रहा है। जिसका शिकायत प्रतिबिम्ब एप्प में की गई है तथा उन व्यक्तियों का वर्तमान लोकेशन विनोबा भारी विश्वविद्यालय हजारीबाग भाये नगर सिन्दूर है। प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए अमित कुमार (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन ठगी कर रहें 09 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें (1.) शिवनन्दन सिंह, पे०-सुरेश सिंह, ग्राम-सिमराडीह थाना-राजपुर जिला-चतरा (2.)ननावत महेश उम्र 21 वर्ष पे०-ननावत कुर्मया ग्राम-गोलोबडाटंडा थाना-रूलर जिला-महबुबनगर (तेलंगाना) (3.)सचिन कुमार उम्र 22 वर्ष पे० दिलीप कुमार सा०-रानी थाना-चौपारण जिला-हजारीबाग (4.)बानावत पवन पिता-बानावत रवि ग्राम पंडवीत पल्ली थाना-वनटाउन, जिला-महबूब नगर (तेलंगाना) (5.)अखिल राठौर पिता-हनुमंत राठौर ग्राम-शिवगुरी थाना-वनटाउन जिला महबूबनगर (तेलंगाना) (6) कोड़ावत सचिन पिता कोडावत हरिचन्द्र ग्राम हबीब नगर पालटेकनिकी कॉलेज थाना वनटाउन जिला-महबूब नगर (तेलंगाना) (7)सारंगी विष्णु पिता सारंगी अंकु स्वामी ग्राम-हबीब नगर पॉलटेक्निक कॉलेज थाना-वनटाउन जिला-महबूब नगर (तेलंगाना) (8) नाका शिवा पिता-नागाराजु ग्राम-मुसापेट थाना-मुसापेट जिला-महबूब नगर (तेलंगाना) (9) फरियाद अंसारी पिता-मो० इदरीश ग्राम-नावाडीह थाना-राजपुर जिला-चतरा के रहने वाले हैं। वहीं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, विभिन्न कंपनियों के कुल 27 मोबाइल, काफी मात्रा में सीम कार्ड, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों को विधिवत जप्त किया गया। वाही अपराधियों के विरुद्ध कोर्रा थाना काण्ड संख्या 230/25. दिनांक-23.12.25. धारा-317/319/318/338/340/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66 (C)/66(D) IT Act के तहत काण्ड दर्ज किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों की विरुद्ध कार्रवाई करते हुवे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इन सभी के पास से 1लाल रंग का मारूती सुजुकी ब्रेजा जिसका रजि० नं0 JH-05CY-7477 2 विभिन्न कंपनी के मोबाईल-27 अदद् (प्रतिबिम्ब एप्प में पंजीकृत मोबाइल 04) सीम कार्ड- 07 रजिस्टर/कॉपी 23 बरामद किया गया। इस छापामारी में मुख्य रूप से अमित कुमार (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पु०नि० नंदकिशोर साह,सदर अंचल, हजारीबाग। पु०अ०नि० अजीत कुमार,थाना प्रभारी कोर्रा, हजारीबाग। पु०अ०नि० महेश पासवान कोर्रा थाना,हजारीबाग पु०अ०नि०बिटू रजक कोर्रा थाना, हजारीबाग पु०अ०नि० पुनू यादव कोर्रा थाना, हजारीबाग पु०अ०नि० रौशन कुमार कोर्रा थाना,हजारीबाग प्रभारी तकनीकी शाखा, हजारीबाग हजारीबाग कोर्रा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button