सिंगरौली
एनटीपीसी विंध्याचल में दिसंबर माह के कोर वैल्यू ‘पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास” के अंतर्गत विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास को समर्पित फोर वैल्यू माह समारोहों के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा दिसंबर माह में कर्मचारियों, महयोगियों एवं संविदा कर्मियों के परिजनों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में लघु कथा लेखन, निबंध लेखन, नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जिनमें सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है।
इसी कड़ी में विंध्य क्लब में ‘परस्पर विश्वास एवं सम्मान” थीम पर आधारित विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों एवं उनकी जीवनसाथियों ने अत्यंत उत्साह और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) ने बरिए प्रबंधन टीम ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधकः (मेंटेनेंस एवं एडीएम) तथा एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) की गरिमामयी उपस्थिति में सड़नागिता की।
इस अवसर पर थी राहुल वर्मा, अपर महाप्रबंधक (एयूडी) एवं पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास के कोर वैल्यू चैंपियन ने सभी टाउनशिप निवानियों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल की उस कार्यसंस्कृति को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है, जो पारम्परिक सम्मान, विश्वाम और सौहार्द पर आधारित है।



