बाराबंकी

3 बच्चों के जीरो डोज का सफल टीकाकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। पुलिस के सहयोग से बुधवार को क्षेत्र के ग्राम डुबकी मे तीन अनिच्छुक परिवारों के 3 बच्चों के जीरो डोज का सफल टीकाकरण किया गया तथा सीएचसी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ ने टीकाकरण के बारे मे जानकारी दी ।
बताते चले कि ग्राम पंचायत नेवला करसंडा के मजरे डुबकी निवासी सज्जाद के पुत्र अनस, तरबेज की पुत्री सुहानी, राहुल के पुत्र जियान के जीरो डोज का टीकाकरण नहीं हुआ था स्वास्थ्य विभाग की टीमों के लगातार प्रयासों के बाद भी परिवार बच्चो को टीका नहीं लगवा रहे थे सीएचसी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस की टीम ने अनिच्छुक परिवार के सदस्यों से मिलकर टीकाकरण से मिलने वाले लाभो की जानकारी दी परिवार की हां पर सीएचसी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ और उनकी टीम ने अनिच्छुक परिवार के बच्चो का सफल टीकाकरण किया। सीएचसी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ ने कहा कि बच्चों में होने वाली कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को केवल टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। इससे बाल मृत्यु दर में कमी आएगी और बच्चे स्वस्थ रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button