भरत पुर

अपनाघर आश्रम भरतपुर भेजे 2480 किलोग्राम (चावल) नमक, सरसो तेल आश्रम में भर्ती असहायों की सेवा का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। भुसावर अपनाघर सेवा समिति भुसावर की ओर से बुधवार समिति कार्यालय से 82 कट्टा ( 2480 किलोग्राम ) चावल, 8 पीपा सरसो तेल 120 किलोग्राम व 6 कट्टा नमक 150 किलोग्राम मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन द्वारा संचालित अपना घर आश्रम भरतपुर में निवासरत प्रभुजनो की सेवा को भेजे।
अपना घर समिति अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया भरतपुर अपना घर आश्रम मे निवास कर रहे असहाय, बेसहारा, दीन दुखी, दिव्यांगों की सेवा ईश्वर सेवा है। अपनाघर सेवा समिति भुसावर द्वारा जनसहयोग से 82 कट्टा चावल ( 2480 किलोग्राम) 8 पीपा सरसो तेल (120 किलोग्राम) व 6 कट्टा नमक (150 किलोग्राम) आश्रम मे निवासरत प्रभुजनों की सेवा मे भेजा गया। बंसल ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में हर व्यक्ति को आगे आकर सहभागिता निभानी चाहिए। जिससे कोई भी इंसान भूखा न रहे। अपना घर आश्रम ऐसा घर हैं जिसमे असहाय, लावारिस, दीन, हीन जिसका कोई नहीं उसका अपना घर हैं। इस अवसर पर अपना घर समिति सदस्य पप्पू धाकड़ ने खाद्य सामग्री वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपना घर सेवा समिति संरक्षक मनीराम धाकड़, सीमा लवली व बृज लाल सैनी, उपाध्यक्ष अशोक भारती, शेर सिंह सैनी, राजेश गुप्ता, रामकिशन कोली आदि मौजूद रहे। इस दिन समिति सदस्यों ने आश्रम में भर्ती असहायों की सेवा का संकल्प लिया। अध्यक्ष बंसल ने बताया कि इससे पूर्व पहली खेप मे 191 कट्टा चावल जिसमे 5730 किलोग्राम  व 14 किलोग्राम मूंग दाल भेजी गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button