ललितपुर
व्यापार मंडल का 52 वर्ष का इतिहास गौरवशाली : मयूर
प्रदेश के व्यापारियों ने शहादत देकर की व्यापारी हितों की रक्षा

गजट के अनुसार की जाएगी स्वकर की वसूली
2025 -26 में 5 गुने के आधार पर लिए गए कर का आगामी बिलों में होगा समायोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई के तत्वाधान में व्यापार मंडल की स्थापना के 52 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीजगदीश मार्केट व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक केक काटकर मनाया गया। ईश वंदना के बाद प्रारंभ हुई संगोष्ठी के पूर्व स्थापना के जनक लाला विशंभर दयालजी एवं व्यापारी मसीहा पं.श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवलन किया गया। आयोजित संगोष्ठी में नेताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज से 52 वर्ष पूर्व बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में गंगा घाट पर संगठन की स्थापना की गई। व्यापार मंडल का इन 52 वर्षों का इतिहास गौरवपूर्ण गाथा की तरह है जिसमें लाल विशंभरदयाल अग्रवाल एवं पं.श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में 20-25 लोगों की टीम के द्वारा संगठन की नींव रखी गई थी। इन 52 वर्षों के अंतराल में पं.श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी हितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी गई, जिसमें 14 व्यापारियों की शहादत भी शामिल है जिसके दबाव में अनेकों मांगे सरकारों के द्वारा स्वीकार की गई। आवश्यक वस्तु अधिनियम, बांट माप अधिनियम, बिक्री कर, गोल्ड कंट्रोल अधिनियम, सैंपल जैसे जटिल कानून, सर्व छापों आदि के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली एवं प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर संपूर्ण भारत में व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी गई व्यापारी नेताओं ने पुलिस की लाठी गोली खाकर व्यापारी के सम्मान,स्वाभिमान व उनके हितों की रक्षा की और काले कानून से व्यापारियों को निजात भी दिलाई और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाई। प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि नगर पालिका द्वारा वर्ष 2025- 26 के अनावासिक क्षेत्र के स्वकर की वसूली 5 गुने के आधार पर की जा रही थी इसके संबंध में एक बैठक में जिलाधिकारी ललितपुर को अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे पर 2025 में कराए गए गजट के अनुसार 1-2-3 गुना के आधार पर लिए जाने के निर्देश जारी किए तथा जिन उपभोक्ताओं से पांच गुणा के आधार पर वसूली वर्ष 2025 26 की कर ली गई है उसे भविष्य में समायोजित करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में गजट के अनुसार ही बिलों की वसूली की जावे और बिलों को बनाए जावे। तथा पुराने विवाद के संबंध में गजट में बनाए गए स्लैब के अनुसार लिए जाने के संबंध में पालिका अधिकारियों एवं प्रशासन के बीच में सहमति बनी तथा भविष्य में उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका के निर्णय के अनुसार ही बकाया की वसूली होगी जिससे नगर पालिका एवं व्यापार मंडल स्वीकार करेगा। साथियों नगर की जनता के हित में व्यापार मंडल द्वारा जो पिछली 12 वर्ष में नगर में संघर्ष किया है यह उसी का ही परिणाम है। इसके अलावा केलगुआ रोड पर स्थित विद्युत कार्यशाला से कब्रिस्तान तक रोड बनाए जाने का अनुरोध किया गया था जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार करते हुए नगर पालिका को रोड बनाने के निर्देश जारी किए गए। उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की समस्याओं को लेकर 26 दिसंबर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। सभी व्यापारियों से 26 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे की जगदीश मार्केट में एकत्रित होने की अपील की। अंत में व्यवसाई धरणीधर सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में महेंद्र जैन मयूर प्रदेश चेयरमैन, प्रदीप त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, महेश जैन, अनिल जैन, अनिल अंचल, नवीन सिंघई, महेश सतभैया, डा.प्रीतम सराफ, लखन अग्रवाल, इंजी.विनय जैन, ला.डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सराफ, राजीव पटवारी, मज्जू सोनी, पार्षद आलोक मयूर, अफजुल रहमान, गिरधारी कुशवाहा, अमित कुशवाहा, राजीव सुडेले, उदयभान सिंह, वीरेंद्र जैन, आनंद जैन, अभय जैन एड., मुकेश जैन, नीतीश जैन, राजवीर सिंह, संतोष साहू, सनत जैन, रिक्की, जयनारायण शर्मा, अजय जैन, नवीन समैया, राकेश मोदी, अनूप जैन, उपेंद्र जैन, विनोद जैन, वासु जैन, हेमन्त जैन, सुमत जैन, रामकोटी तिवारी, निर्मल नामदेव, मनीष जैन, अनुराग सिंघई, संजय कुर्मी, दीपक सिंघई, मनोज जैन, प्रकाश मयूर, मनमोहन पटवा आदि उपस्थित थे।



