पाकुड़

23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 42 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां

Voting begins at 7 am on February 23, 2026; polling parties dispatched to 42 polling stations

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर, 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पाकुड़ स्थित बाजार समिति के डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, और पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की उपस्थिति में मतदान कर्मियों को मतपत्र, मतपेटिका और अन्य निर्वाचन सामग्रियों का वितरण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में सभी को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षित, निष्पक्ष, और त्रुटिरहित निर्वाचन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वरीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें ताकि मतदान में किसी प्रकार की रुकावट न आए। 23 फरवरी 2026 को मतदान प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक चलेगा। नगर परिषद क्षेत्र के कुल 42 मतदान केंद्रों पर 37,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने डिस्पैच सेंटर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पहले मतदान कर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए जिलावासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। बूथों पर मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों का स्वागत बीएलओ द्वारा पुष्पों से किया गया। मतदान दलों ने अभिनंदन किट प्राप्त कर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया, और कहा कि उनका स्वागत अतिथियों की तरह किया गया। मतदान दलों और सुरक्षा बलों को रवाना करने के बाद बाजार समिति प्रांगण स्थित निर्वाचन वाटिका में सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। यह कदम स्वच्छ वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से उठाया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button