
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के गौरव पथ स्थित रेल फाटक नंबर 92 के पास स्थित दादा बेगराज पीपल वाले दादा के स्थान पर गुरुवार को आम भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया । श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधी पर माथा टेक कर मन्नते मांगी
समिति के संयोजक फूलचंद जांगिड़ व कैलाश जांगिड़ नें बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी की और भंडारा सुबह साढ़े ग्यारह बजे से सांय चार बजे तक आयोजित किया गया
इस दौरान प्रसाद में कढ़ी,बाजरा, मीठे चावल, मिक्स सब्जी बनाई गई जिसे लोगो ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया
इस मौके पर फूलसिंह जांगिड़, हजारी लाल, हरद्वारी लाल, प्रकाश हलवाई, बलबीर यादव, लोकेश यादव, रामजस यादव, भारत भूषण शर्मा, संजीव शर्मा,अमर सिंह, गिर्राज प्रसाद कैलाश जांगिड़, राकेश जांगिड़, सुरेश जांगिड़, विकास, मनीष, दीपक खंडेलवाल, अशोक डाटा, प्रकाश दादाणी, पंकज खुराना, ओमप्रकाश जांगिड़ आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।


