भरत पुर
भुसावर में 26 मार्च गुरुवार को रामनवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू
शोभायात्रा में शामिल होने को लिए अनुरोध, बांटे पीले चावल

राम जन्मोत्सव में पधारने को लेकर की अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर क़स्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न राम हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में आगामी 26 मार्च गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर श्रद्धालु जुट गए हैं। वहीं कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित जन जन की आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी महोत्सव पर्व 26 मार्च गुरुवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा और भक्ति भक्ति भाव से भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान एवं कोठी वाले हनुमानजी की कृपा से मनाया जाएगा जहां कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाने को तैयार हो चुका है। वहीं दूसरी ओर कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा, डव्वू जती ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के प्रमुख मन्दिरों में शामिल आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च गुरुवार को रामनवमी जन्मोत्सव कार्यक्रम को महोत्सव के रूप में भव्य आयोजन भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान किया जाएगा जहां सुबह 09 बजे विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां प्रदान की जाएगी। वहीं दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र का जन्मोत्सव भये कृपट कृपाला दीन दयाला की चौपाई के साथ मनाते हुए देर सायं काल 04 बजे भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैण्ड बाजों के साथ लगभग एक दर्जन मनमोहक आकर्षक सजीव झांकियो के साथ शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएंगी। रामनवमी जन्मोत्सव को भव्य उत्सव के रूप में बनाने को लेकर भक्त मण्डल के सदस्य अधिवक्ता धनेन्द्र कुमार पाण्डेय, समाज सेवी विष्णु सैन,प्रवोद कुमार सोनी,टीटू जांगिड़, विष्णु कुमार,शुभम सिंघल, रोहित शर्मा, अधिवक्ता शुशील कुमार पाण्डेय,डव्वू जती आदि भक्तों ने रामनवमी शोभायात्रा को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर जनसंपर्क करते हुए टोलियां बनाकर घर घर एव चौर का मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार, उपरला बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी, छोकरवाडा सड़क मार्ग,वस स्टैण्ड,हिन्डोन सड़क मार्ग सहित जाकर समाज में आपसी भाईचारा और धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देने और रामनवमी शोभायात्रा में सपरिवार सुनिश्चित भागीदारी निभाते शामिल होने को लेकर, दुकानदारों, राहगीरों को पीले चावल देकर राजस्थान की परम्परा को कायम रखते हुए निमन्त्रण दिया। वहीं रामनवमी महोत्सव शोभा यात्रा का समापन महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा। रामनवमी महोत्सव तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ भगवान श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।



