व्यापार मंडल कार्यालय मर मनाया गया पूर्व पीएम का जन्मदिन
सैकड़ो की संख्या में व्यापारी हुए शामिल, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती आज पूरे देश में जन्म शताब्दी के रूप में मनाई जा रही हैइसी कड़ी में अमेठी के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको कार्यों याद किया गया।
दरअसल आज अमेठी के गौरीगंज रोड जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाई गई।कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर व्यापारी नेताओं और व्यापारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में व्यापारी नेता और व्यापारी शामिल हुए।व्यापार मंडल जिला अद्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।पूर्व प्रधानमंत्री हर एक भारतीय के दिल मे बसते थे।उनसे हम लोगो को सीख लेनी चाहिए कि पार्टी और दल अपनी जगह है लेकिन लेकिन समाज को जोड़े रखना चाहिए।इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन नगर महामंत्री संदीप अग्रहरि हिमांशु कसौधन सुरेश मौर्य हर्षित बरनवाल युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य कमल अग्रहरि प्रदीप जायसवाल चित्रांशु जायसवाल मोनू सोनी संदीप साहू दीपक अग्रहरि हनी जायसवाल आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

