साहेबगंज

जिला स्तरीय पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

Inauguration of the district level five-day inter-district youth exchange program

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मेरा युवा भारत, साहिबगंज के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2025 का शुभारंभ आज साहिबगंज सदर प्रखंड स्थित उत्सव बैंकेट हॉल में किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा,रोजगार,संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन परंपरागत तरीके से दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एसआर रिज़वी, प्राचार्य,साहिबगंज महाविद्यालय, विशेष अतिथि प्रशांत भारती,नोडल पदाधिकारी एनएसएस तथा पूर्व प्राध्यापक सुबोध कुमार झा उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में डॉ.रिज़वी ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने सपनों को साकार करने हेतु एक सुदृढ़ मंच प्रदान करता है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का सकारात्मक उपयोग करते हुए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करें।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार,कार्यक्रम लेखा सहायक साहिबगंज द्वारा किया गया।जिला युवा अधिकारी,मेरा युवा भारत साहिबगंज मोंटू पातर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आगामी पांच दिनों में शैक्षणिक सत्र, कार्यशालाएं,खेल गतिविधियां एवं क्षेत्रीय भ्रमण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिससे प्रतिभागी युवाओं को नई दृष्टि एवं प्रेरणा प्राप्त होगी।कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से आए प्रतिभागी में सम्मिलित रहे।यह कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास की

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button