गाजियाबाद

नकली नोट कांड में फँसा मजदूर, तीन दिन से पुलिस  हिरासत में — परिजन परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी क्षेत्र की अंजलि बिहार कालोनी निवासी सुनील, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, नकली नोट के मामले में पिछले तीन दिनों से पुलिस हिरासत में है। उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न तो उसे जेल भेज रही है और न ही रिहा कर रही है, जबकि नियमानुसार किसी भी व्यक्ति को इतने समय तक बिना कोई कारण बताए थाने में नहीं रखा जा सकता। परिजनों का कहना है कि
मंगलवार रात सुनील अपने पड़ोसी विनोद के साथ गढ़ी कटिया, राम पार्क मार्ग स्थित शराब के ठेके पर शराब लेने गया था। वहीं मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने सुनील को 500-500 रुपये के दो नोट दिए और अपने लिए भी शराब मंगाने को कहा। जैसे ही नोट ठेका सप्लायर को दिए गए, वे नकली निकले। सप्लायर ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और सुनील व विनोद को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
परिजनों का कहना है कि सुनील शराब का आदी है और नशे की हालत में उसने अनजान व्यक्ति से नोट ले लिए, पर नकली नोट गिरोह से उसका कोई संबंध नहीं है। परिवार का आरोप है कि “गुड वर्क” दिखाने के लिए पुलिस एक गरीब मजदूर को बलि का बकरा बनाने कि फिराक में है इतना ही नहीं, तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो उसे अदालत में पेश किया गया और न ही छोड़ा गया, जिससे परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, सुनील से उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है जिसने नकली नोट दिए थे, जबकि वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया था।
इधर, मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं—क्या सुनील वास्तव में किसी गिरोह से जुड़ा है, या फिर वह नशे में किसी साजिश का शिकार हो गया? परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जाँच और कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने की माँग की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button