बोकारो

प्रियरंजन ने संभाला बी,एस एल के निदेशक प्रभारी का पदभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। प्रियरंजन ने 24 दिसम्बर 2025 को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 22 अगस्त 2025 को इस पद के लिए प्रियरंजन के नाम की अनुशंसा की थी।पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे बोकारो स्टील प्लांट में अधिशासी निदेशक संकार्य के रूप में कार्यरत थे। श्री रंजन सेल में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ तकनीकी विशेषज्ञता और प्रबंधकीय दक्षता का उत्कृष्ट संयोजन है।बी,टेक एवं प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा धारक रंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 24 सितंबर 1994 को इस्को स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शाप में प्रबंधन प्रशिक्षु तकनीकी के रूप में की थी। लगभग 23 वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के पश्चात अक्टूबर 2017 में उनका स्थानांतरण कारपोरेट कार्यालय दिल्ली में हुआ। जहां उन्होंने ने चैयरमेन सचिवालय में विविध भूमिकाओं में योगदान दिया।15 नवंबर 2024 को अधिशासी निदेशक आपरेशन का दायित्व सौंपा गया। लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा अनुशंसा के पश्चात 26 अगस्त 2025 को उनका स्थानांतरण बोकारो स्टील प्लांट में अधिशासी निदेशक संकार्य के रूप में किया गया।अब 24 दिसम्बर 2025 को निदेशक प्रभारी पदभार ग्रहण करने के साथ ही वे बोकारो स्टील प्लांट के संचालन, विकास एवं रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करेंगे। श्री रंजन न केवल एक उत्कृष्ट टेक्नोक्रेट है बल्कि एक दूरदर्शी एवं प्रभावी प्रशासक भी है। उनके नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट आनेवाले वर्षों में न ई ऊंचाईयों को छूने के लिए तत्पर है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button