गाजियाबाद
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोनी में कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद- आज लोनी क्षेत्र में भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगल बाजार पुनीत एनक्लेव वार्ड न 38 पर भाजपा बलराम नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमान राहुल श्याम सुंदर जी के निर्देशानुसार, शक्ति केंद्र संयोजक श्री सौरभ अग्रवाल जी की शक्ति केंद्र 17 के बूथ संख्या, 192,193,194,195,196,197 पर सभी सम्मानित बूथ अध्यक्षों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कपिल पांचाल , उपाध्यक्ष बलराम नगर मंडल, लोनी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कपिल पांचाल ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के त्याग, बलिदान एवं समर्पण के गुणों के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से होरी लाल कुशवाहा जी, श्री रमेश चंद ठाकुर जी, श्री नीरज त्यागी जी, अंशित पाल जी, श्री प्रवीन कुमार जी, श्री प्रिंस त्यागी जी, सचिन कुमार, उमेश सिंह जी, उपस्थित रहे।
