ललितपुर

 दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल, किशोरी ने खाया जहर

झांसी रेफर, हिन्दूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

एसपी ने दिया गहन जांच और ठोस कार्यवाही का आश्वासन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। समुदाय विशेष के लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करते हुये किशोरी को मानसिक रूप से इतना प्रताडि़त किया कि आहत किशोरी ने जहर निगल लिया। हालत बिगडऩे से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रकरण में सीमावर्ती जिला टीकमगढ़ से तार जुड़े जाने और मामला पकड़े जाने पर टीकमगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को जेल भेजा है, जबकि हिन्दूवादी संगठनों ने गुरूवार को एसपी ललितपुर मो.मुश्ताक से मुलाकात कर इस प्रकरण में कई लोगों के शामिल होने का दावा करते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी। हालांकि एसपी ने प्रकरण में सख्त रवैया अख्तियार करते हुये पूरे मामले की गहन जांच और ठोस कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।
गुरूवार को सिद्धपीठ श्रीतुवन मंदिर प्रांगण से कस्बा बानपुर और शहर के करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुये हिन्दूवादी नेताओं ने तुवन चौराहा पर भी नारेबाजी की और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे, लिहाजा लोगों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना आरम्भ कर दिया। पाठ पूर्ण होने के कुछ ही समय पश्चात एसपी मो.मुश्ताक कार्यालय पहुंचे, जहां श्री तुवन मंदिर के महन्त रामलखनदास महाराज के नेतृत्व में लोगों ने एसपी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी अमजद एक गिरोह के साथ मिलकर लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका शोषण करता था। अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था। कथित रूप से धर्मांतरण का दबाव भी बनाता था। संगठन ने थाना बानपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक पर आरोपी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर 24 दिसंबर को थाना बानपुर में आरोपी अमजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को स्कूल जाते समय बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर कई बार उसका शोषण किया और मोबाइल के जरिए ब्लैकमेल करता रहा। मानसिक दबाव के चलते छात्रा ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमजद को 22 दिसंबर को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में कानपुर प्रान्त संगठन बजरंग दल से शुभम कौशिक, बानपुर से सहावेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, भरत रिछारिया, अमर सिंह, सोनू चौबे, प्रमोद रैकवार, बिहारीलाल, शिवम रैकवार, खिलान, शिवा कुशवाहा, नन्दराम कुशवाहा, छोटेलाल, फूलचंद्र कुशवाहा, मूलचंद्र कुशवाहा, रामकिशन कुशवाहा, निर्मल, छोटेलाल प्रजापति, यश कुशवाहा, नीलेन्द्र चढ़ार, अमन सिंह, अमित पाण्डेय, निखिल चौरसिया, राजेश्वर कुशवाहा, कृष्णा चौरसिया, शंकर दयाल, गिरधारीलाल, दयाली कश्यप, राजेश रैकवार, अनुज चौरसिया, नीलेन्द्र, संजू ग्वाला, संजय, अंशुल झां, नितिन झां, मनोज गुप्ता, दुर्गेश कुशवाहा, देवीप्रसाद, सोनू कुशवाहा, सीताराम, नन्दराम, प्रमोद, सुमित चौरसिया, वीरन, शिवम रैकवार, शीलचंद्र, रामलखन, निक्की रैकवार के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
इनका कहना है
बानपुर में हुयी घटना की जानकारी प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा दी गयी है। मामले की गहन जांच की जायेगी और ठोस कार्यवाही भी अभियुक्तों के खिलाफ होगी। इसमें मुकद्दमा भी दर्ज किया गया है और अलग से भी मुकद्दमा दर्ज किया जायेगा। अभियुक्त टीकमगढ़ जेल में है, जिस व्यक्ति ने गलत कार्य किया है, उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जायेगी।
मो.मुश्ताक, एसपी ललितपुर
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button