राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने तुलसी जी पूजन करके तुलसी दिवस मनाया
इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत बरेली कैंट स्थित पहलवान साहब के मंदिर में तुलसी का पूजन कर तुलसी दिवस मनाया तुलसी पूजा के संबंध में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है इसलिए इस पौधे की पूजा करने से सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन निहालानी ने बताया हर वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है ये दिन तुलसी के धार्मिक और औषधीय महत्व को दर्शाता है बता दे किस पर्व को मनाने की शुरुआत 2014 से हुई थी देश के कई साधु संतों नें 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया तब से लेकर आज हर वर्ष आज के दिन को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है आज हमें तुलसी पूजन कर भंडारा कर तुलसी पूजा दिवस मनाया है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा धार्मिक आस्था का प्रतीक है तुलसी पूजा सनातन धर्म सदियों से भगवान विष्णु, भगवान राम, भगवान कृष्ण, लड्डू गोपाल एवं हनुमान जी को बिना तुलसी के भोग तक नहीं लगता संस्थान ने आज तुलसी दिवस बनाकर शांति, भक्ति, एवं सद्भावना का संदेश दिया तुलसी दिवस पूजन कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष पवन निहलानी, महेंद्र, गिरजा शुक्ला, सचिन, श्रीधर शुक्ला, विवेक शर्मा, दीपक,जे. बी सिंह आदि लोग मौजूद रहे!



