बरेली
कायस्थ समाज के युवाओं को शिक्षा के अलावा राजनीति में भी आगे आना चाहिए: इंद्र सेन श्रीवास्तव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कायस्थ राजनीति में हाशिए पर होते जा रहे हैं उन्हें अपना वजूद अगर कायम रखना है तो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी । यह विचार आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इंद्र सेन श्रीवास्तव ने आई एम ए हॉल बरेली में महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मेलन में संबोधन के दौरान कही उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ राजनीति में भी आगे आने की अपील की । पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने कहा कि युवाओं को नौकरी के साथ व्यापार में भी आगे आना चाहिए क्योंकि नौकरी सीमित हैं और व्यापार में असीमित संभावनाएं हैं।
जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान ने कहा कि बरेली एयरपोर्ट का नाम चित्रगुप्त टर्मिनल रखा जाए और बरेली को अन्य बड़े शहरों से जोड़ा जाए ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए
महिला संभाग जिलाध्यक्ष रश्मि प्रधान ने कायस्थ समाज की महिलाओं से अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह के द्वारा रोजगार करने और रोजगार देने की अपील की । चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने सजातीय चिकित्सक बंधुओं से समाज के लोगों के लिए अपने अस्पतालों में छूट के साथ निःशुल्क शिविर लगाने की भी अपील की । इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,डॉक्टर विकास वर्मा,किशोर कटरू,डॉक्टर सुबोध अस्थाना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सुंदरम सक्सेना गोलू,शक्ति मंगलम,ईशान सक्सेना इशू,रश्मि प्रधान, बबिता रेक्रीवाल, किरन सक्सेना,रवि सक्सेना, रविन्द्र सक्सेना रवि,सुनील सक्सेना मिलन,मनोज सक्सेना गोपाल धूप,सचिन कंचन, आशीष सक्सेना,आदित्य सक्सेना हनी,विकास सक्सेना नीटू, डब्बल भटनागर,जतिन सक्सेना,प्रशांत सक्सेना , दुर्गेश सक्सेना सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र सेन श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप सक्सेना ने किया।



