बाराबंकी
सनातन धर्म जागरण पद यात्रा का हुआ शुभारंभ
तृतीय सनातन धर्म जागरण पद यात्रा का रसौली में हुआ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के रसौली में हुआ पद यात्रा का स्वागत यह यात्रा मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्ति पीठ चिनहट से श्री धाम अयोध्या तक जाएंगी शक्ति पीठ के महंत लल्ला बाबा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को एकजुट करना और सभी में सनातन के लिए प्रेम बढ़ाना है इस यात्रा का स्वागत विहिप के दिपांशु श्रीवास्तव ने रसौली चौराहे पर किया इस यात्रा में हजारों की संख्या में सनातन धर्म जागरण प्रेमी हाथों में भगवा ध्वज व तिरंगा लहराते हुए दिखे सभी के मुख पर जय श्री राम जय जय श्री राम का उद्घोष सुनी दे रहा था इस मौके पर शिवम रावत, शीला रावत, सपना रावत,राम चन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव,भैरो प्रधान,रवि सिंह, अरविन्द यादव,छोट्टन यादव,सत्यम सोनी ,दीपक गुप्ता, पंकज, अर्पित आदि सनातन प्रेमी मौजूद रहे



