बरेली
श्री हरि मंदिर महिला मण्डल ने पुलाव व चाय का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : श्री हरि मंदिर के मुख्य द्वार पर महिला मण्डल की सदस्यों ने अध्यक्ष रेनू छाबड़ा के नेतृत्व में कंपकंपाती सर्दी पर प्रातः 12 बजे से पुलाव एवं चाय का वितरण सभी भक्तजनों को व राहगीरों को किया गया।
अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने कहा कि प्रत्येक बर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला मंडल द्वारा यह सेवा कार्य शुरू किया गया है जो रोजाना किसी न किसी स्थान पर होता रहेगा,इस की शुरुआत आज मंदिर के मुख्य द्वार पर हुई,सभी उपस्थित सदस्यों का उन्होंने धन्यवाद दिया। मुख्य रूप से आज की सेवा में कंचन अरोड़ा, रेनू छाबड़ा, नीलम साहनी, नेहा आनंद, प्रवेश कोचर,सीमा तनेजा,विमल सोंधी,अलका छाबड़ा आदि सेवा में उपस्थित थी



