धनबाद

डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिया निर्देश

DC inspected Sadar Hospital and gave instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सदर अस्पताल का डीसी आदित्य रंजन ने निरीक्षण किया। अस्पताल में ओपीडी, सिजेरियन एवं अन्य सर्जरी की संख्या बढ़ाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने को लेकर सदर उपाधीक्षक, डीपीएम टीम, बीटीटी एवं एसटीटी के साथ बैठक किया गया। बैठक के दौरान डीसी ने सदर अस्पताल की समीक्षा करते हुए कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था ऐसी हो कि आप और हम सभी वहां इलाज करवाएं। लोगों को सरकारी अस्पताल के प्रति भरोसा हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में ओपीडी, सिजेरियन एवं अन्य सर्जरी की संख्या बढ़ाने की दिशा में लक्ष्य निर्धारित कर सभी कार्य करें। सहिया का कार्य है कि वह सदर अस्पताल में मरीज को इलाज के लिए लाए। सहिया अपने ड्रेस कोड में ही सदर अस्पताल में मरीजों के साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बीटीटी, एसटीटी, डीपीएम टीम, एवं उपाधीक्षक सभी की दायित्व तय होगी। तय दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना आप सभी का कार्य है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जो भी सुविधा अस्पताल में चाहिए वह सभी जिला प्रशासन उपलब्ध कराएंगी, जो भी कमियां है उसे भी दूर की जाएगी। लेकिन जनता को सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी ना हो यह स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सुनिश्चित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button