बरेली

पंचायत चुनाव के लिए तीन ट्रकों से 1.04 करोड़ मतपत्र लाए जा रहे हैं

गल्ला मंडी में बनाया डबल लॉक.अभेद सुरक्षा घर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 1.04 करोड़ मतपत्र दिल्ली से बुधवार को बरेली जिले में आ जाएंगे। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने डेलापीर स्थित गल्ला मंडी के गोदाम नंबर एक को डबल लॉक बनाया है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य की जा रही है। 24 घंटे के लिए एक गारद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। गोदाम नंबर एक में और आसपास कुल पांच सीसी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे एनवीआर (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) हैं, इन्हें वाईफाई से भी जोड़ा गया है। इन्हें ऑनलाइन कनेक्टिविटी दी गई है। डीएम से लेकर अन्य संबंधित अधिकारी एप के माध्यम से आईडी-पासवर्ड का प्रयोग कर डबल लॉक की संपूर्ण गतिविधि को देख सकेंगे। इस बार 13.28 लाख अधिक मतपत्रों से होगा मतदान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 13.28 लाख मतपत्र अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में कुल 91.22 लाख मतपत्रों से मतदान कराया गया था। लेकिन, इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वर्ष 2021 के चुनाव में जिले में 23,38,753 मतदाता थे, जबकि इस बार 24 लाख से अधिक वोटर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button