बरेली
राजश्री कॉलेज के कुल सचिव दुष्यंत महेश्वरी ने आमजन -मानस के साथ मनाया अपना जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बहुत कम लोग ही अपनी खुशियों को समाज में साजहा करते हैं। बृहस्पतिवार को राजश्री कालेज के कुलसचिव दुष्यंत महेश्वरी का जन्मदिन आपसी प्रेम -भाईचारे एवं मददगार के रूप में केक काटकर आम जनमानस की खुशियों का सबब बना।श्री महेश्वरी के जन्मदिन को यादगार और मददगार बनाने में प्राचार्य डॉ मुकेश पाल गंगवार,डीन डॉ साकेत अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी बर्णाली डे, डॉ पंकज शर्मा,डॉ सुचेता सिंह डॉ सुषमा सिंह, डॉ प्रियंका,राजनराज, ने संयुक्त रूप से केक काटा आम-जनमानस को भोजन करवाया गर्म कपड़े वितरित किए। जिन्हें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।




