गाजियाबाद

सरस्वती विहार कॉलोनी, लोनी में ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार से अनुमोदित जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में सरस्वती विहार कॉलोनी, लोनी स्थित उप-केंद्र पर ब्यूटी केयर असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हुए इस मूल्यांकन में परीक्षक के रूप में कुमारी सरोज सैनी और अर्चना ने भाग लिया तथा बैच संख्या 44/2025-26 के 20 लाभार्थियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समाजसेविका मीना शर्मा विज़िटर के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण से महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकती हैं और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर वे सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगी।
विज़िटर ने यह भी कहा कि ब्यूटी केयर असिस्टेंट का कौशल आय सृजन का मजबूत माध्यम है, जिसके माध्यम से प्रशिक्षार्थी प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये तक कमा सकती हैं। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी।
मूल्यांकन आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन, सुमित धामा, शारदा देवी तथा प्रशिक्षणार्थियों का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button