Escort के नाम पर साईबर ठगी (Sextortion) करने वाले गिरोह के 4 गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस के द्वारा साईबर अपराधिकर्मियों के विरूद्ध Zero Tolerance नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में दिनांक-25.12.25 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुफसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत नुतननगर के पास Escort Service के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन साईबर ठगी एवं ब्लैकमेलिंग (Sextortion) करने वाले एक गिरोह सक्रिय है। जो कुछ मोबाइल नंम्बरों के माध्यम से फर्जी वेबसाईटों पर विज्ञापन डालकर आजमनों को स्कोर्ट सर्विस का झाँसा देकर यूपीआई (UPI) डिजिटल माध्यमों से धन की ठगी करते है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हेतु अमित आनन्द (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व थाना प्रभारी, मुफसिल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफसिल थाना क्षेत्र के नुतननगर पहुँचे तो देखा कि नुतननगर के पास 04 लोंगों के द्वारा मोबाइल से कुछ संदिग्ध गतिविधि करना प्रतीत हुआ और पुलिस बल को देखकर भागने लगे तभी छापामारी टीम के द्वारा सभी अपराधकर्मियों को पकड़ लिया गया वंही सभी से नाम-पता पूछे जाने पर अपना नाम (1) विवेक कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता बिनोद महतो, 2) बादल मंडल उम्र करीब 20 वर्ष, (3) दीपक मंडल उम्र 24 वर्ष दोनों पिता बिनोद मंडल,
(4) शेखर कुमार उम्र 21 वर्ष पिता प्रकाश मंडल चारो सा०-मासीपीढी थाना बरकट्टा वर्तमान सा० नुतननगर थाना मुफ्फसिल जिला हजारीबाग बताया इन सभी के पास से 1. विभिन्न कंपनी के मोबाईल-12 अदद् (प्रतिबिम्ब एप्प में पंजीकृत मोबाइल सीम कार्ड-16 पीस। विभिन्न बैंको का डेबिट कार्ड-12 पीस। पैन कार्ड-05 पीस। मोबाइल फोन विभिन्न सीम कार्ड,अन्य बैंकों के डेबिट कार्ड, पैन कार्ड तथा साईबर ठगी में प्रयुक्त डिजिटल साक्ष्य बरामद किया गया। इस संदर्भ में मुफसिल थाना काण्ड संख्या 207/25, दिनांक-25.12.25, धारा-317/318 /319/338/340/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66 (C)/67/67 (A) IT Act के तहत काण्ड दर्ज कर सभी अपराधिकर्मियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से अमित आनन्द (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पु०नि० शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, हजारीबाग।पु०अ०नि० रौशन बर्णवाल,थाना प्रभारी, मुफसिल। पु०अ०नि० जितेन्द्र भगत, मुफसिल थाना। पु०अ०नि० सिद्यनाथ कुमार, मुफसिल थाना। तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी मुफसिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे।




