लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वास्थ्य सचिव डॉ. पिंकी जोवेल एवं UP-112 IG डॉ. के. एजिलरसन ने की शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव आईएएस डॉ. पिंकी जोवेल तथा UP-112 के महानिरीक्षक आईपीएस डॉ. के. एजिलरसन ने शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र UP-112 को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को अपने विभागों की नवीनतम प्रगति एवं योजनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस प्रकार की भेंटवार्ताएं सुशासन एवं जनकल्याण को और मजबूती प्रदान करती हैं। जय हिंद!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button