बरेली

आईसीएआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘संवाद’ का आयोजन बरेली में होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बरेली शाखा द्वारा दिनांक 27 एवं 28 दिसंबर, 2025
को Executive Club, बरेली में सीए के तत्वावधान में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष रतन गुप्ता ने एक पर्सवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स सहभागिता करेंगे।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की तेजी से बदलती पेशेवर भूमिका, राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी तथा नव प्रवेशी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए उभरते नए अवसरों पर गहन एवं सार्थक विमर्श करना है। सम्मेलन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फॉरेंसिक ऑडिट, डिजिटल एवं क्लाउड- आधारित तकनीक, ग्लोबल नेटवर्किंग तथा आधुनिक प्रोफेशनल स्किल्स जैसे समसामयिक विषयों पर देश के प्रख्यात वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।
इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से पधार रहे सीए कपिल गोयल, सीए पंकज शाह, सीए रुद्र मूर्ति, सीए कपिल
वैश्य, सीए राजेन्द्र शाह एवं सीए उत्तम मोदी जैसे प्रतिष्ठित वक्ता अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता से प्रतिभागियों को
मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री मणिकंदन ए. रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति, के. पी. सिंह तथा IVRI के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।
आईसीएआई बरेली शाखा को पूर्ण विश्वास है कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे को नई दिशा प्रदान करेगा, बल्कि समाज में बौद्धिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं पेशेवर उत्कृष्टता को भी सुदृढ़ करेगा। प्रेस वार्ता में सम्मेलन अध्यक्ष सीए रतन गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सीए अमित टंडन, उपाध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल, सचिव सीए विनीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल, कार्यकारिणी समिति के सदस्य सीए सुमित अग्रवाल एवं सीए अंकित मेहरा, तथा मीडिया प्रभारी सीए प्रदीप तिवारी, सीए मनोज मंगल एवं सीए अरविन्द सिंह मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button