छिंदवाड़ा
शासकीय बालक उ,मा,वि,चाँद में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये स्वीप प्लान गतिविधि के अंतर्गत दिलाई गई शपथ l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिन्दवाड़ा l कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला नोडल स्वीप अधिकारी जी,एस,बघेल,(जिला शिक्षा अधिकारी) के निर्देशानुसार एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा तथा विकासखंड स्वीप नोडल के मार्गदर्शन में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में प्राचार्य महेश कुमार रघुवंशी,के नेतृत्व में प्रार्थना सभा में स्वीप गतिविधि के तहत शपथ ली गई । जिसमें विद्यार्थियों को जानकारी दी गई l कि गहन पुनरीक्षण कार्य के बाद जनवरी से नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी । इसलिये अपने घर पड़ोस या गांव में जो भी व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेता है l उन्हें बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर नाम जोड़ने के लिये प्रेरित करें।



