15 दिसंबर को हाईवे NH 9 पर चीनी व्यापारी के कलेक्शन एजेंट से 85 लाख रुपए की लूट के मामले में 11 वें दिन हापुड पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी अभी तक है पुलिस गिरफ्त से बाहर....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लूट का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने…
मुनीम अजयपाल को घायल कर बाइक सवार लुटेरे हाइवे NH 9 पर हुए थे फरार …
आरोपियों के पास से 62 लाख रुपए , वर्ना कार , बाइक हुई बरामद….
हापुड़ (यूपी ) – 15 दिसंबर को नोएडा के चीनी व्यापारी के मुनीम अजयपाल से पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 9 पर 85 लाख रुपए लूटकर दो लुटेरे बाइक से फरार हो गए थे । नेशनल हाईवे NH 9 पर दिनदहाड़े हुई इस लाखों रुपए की लूट से हड़कंप मच गया था। बदमाशों ने चीनी व्यापारी के कलेक्शन एजेंट अजयपाल को चाकुओं से घायल कर 85 लाख रूपये लूटे और मौके से फरार हो गए थे । इस बड़ी लूट की घटना के 11 वें दिन हापुड पुलिस ने दोनों लुटेरों के 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से 62 लाख रुपए , वर्ना कार, दो बाइक भी बरामद हुई हैं जबकि घटना को अंजाम देने वाला बाइक सवार मुख्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है । आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हापुड पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है । पुलिस की कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थीं , जिसके बाद घटना के 11 वें दिन हापुड पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है जबकि अभी घटना का मुख्य आरोपी फरार है ।
जनपद हापुड के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे NH 9 पर 85 लाख रुपए की लूट का बड़ा मामला होने के कारण मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर , DIG कलानिधि नैथानी सहित अधिकारियों ने कई जनपदों की पुलिस लगाई थी जिसके बाद आज 11 दिन बाद पुलिस ने घटना में शामिल और रेकी करने वाले सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी सहित चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष बताई जा रही है ।
एस पी हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दिनांक 15.12.2025 को दोपहर में हाइवे NH 9 पर सरस्वती मेडिकल कालेज पिलखुवा के पास बाइक सवार व्यक्ति (अजयपाल ) की मोटरसाइकिल में ललित ने अपाचे मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिरा दिया था और ललित की मोटरसाइकिल अपाचे के पीछे बैठे रिफाकत ने तमंचा दिखाया था , हम लोगों ने नोटों से भरा काले रंग के बैग को लूट लिया था, उस लूट की घटना करने के लिए रेकी मो० साबिर उर्फ भोला निवासी बक्सर, जिशान व एक अन्य साथी निवासीगण ग्राम खागोई ने की थी, उस लूट की घटना करते समय यही वरना कार नं0-UP23AA7070 हमारे साथ-साथ चल रही थी और इसी कार में हमारे साथी नावेद, अदनान, सावेद व 02 अन्य साथी थे । कार उस दिन भी अदनान चला रहा था, कार में बैठे हमारे साथियों ने ही चिल्लाकर कहा था कि जल्दी से टक्कर मारो नहीं तो मामला हाथ से फिसल जायेगा तब इसी वरना कार की सहायता से ललित ने अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर इसकी मोटरसाइकिल को गिरा दिया था और इसके रुपयों का बैग छीनकर हम लोग मोटरसाइकिल और वरना कार से भाग गये थे, हम चारों से जो बासठ लाख रुपये बरामद हुए हैं, वे इसी आदमी से लूटी हुयी रकम के हैं, इस लुटने वाले आदमी ने हम लोगों को अच्छी तरह से पहचान ही लिया है, लूट की बाकी रकम हमारे फरार साथियों पर है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताया कि दिनांक 15.12.25 को हाईवे पर सरस्वती मेडिकल कालेज के पास दोपहर दो बजे के करीब आढती के नौकर अजयपाल के जो पिच्चासी लाख रूपये की लूट हुई थी उसकी रेकी हम दोनों और हमारे तीसरे साथी ने इसी मोटरसाईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस न० यूपी 37 एन 2713 से की थी रेकी की जानकारी हमने फरार साथी को दी थी और उसी ने उस लूट की रकम में से हम दोनों को 1-1 लाख रूपये दिये थे, जो आपने बरामद किये है, उस दिन हम दोनों अपने साथी के साथ रेकी करते हुए निजामपुर अण्डरपाल के बाद सर्विस रोड तक गये थे जहां हमारे अन्य साथी पहले से ही वरना कार न० यूपी 23एए 7070 व अपाचे मो०सा० न० डीएल 5एससीबैड 2403 के साथ तैयार खडे थे हम तीनों ने वहां जाकर रेकी की पूरी जानकारी दी तभी अजयपाल मोटरसाईकिल से हमारे सामने से निकला था हम लोग उसे बहुत गौर से देख रहे थे और वह भी हमें नेटिस करता हुआ गौर से देखता हुआ गाजियाबाद की तरफ हाइवे पर निकला था हम तीनों को वहीं छोडकर हमारे बाकी साथी उसके पीछे चले गये थे और हम वापस आ गये थे।
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की सहायता से हमने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है , शेष फरार 4 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा । एक एक आरोपी बी फार्मा की पढ़ाई कर चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. अदनान पुत्र अकरम निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा। (03 लाख रूपये बरामद व घटना में प्रयुक्त वरना कार नं0- UP23AA7070)
2. ललित पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी अकबरपुर पट्टी थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा। (51 लाख रूपये व एक तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस)
3. सावेद पुत्र अशरफ अली निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा। (03 लाख रूपये बरामद व एक मोबाईल वीवो फोन)
4. नावेद पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा। (03 लाख रूपये व एक ओप्पो मोबाईल व एक कीपैड फोन)
5. जिशान पुत्र इसराक नि० खागोई थाना सिम्भावली जनपद हापुड़। (01 लाख रूपये व एक ओप्पो का फोन व एक मो०सा० हीरो स्पलेण्डर प्लस न0 यूपी 37एन 2713 जिससे घटना की रेकी की गयी)
6. साबिर उर्फ भोला पुत्र फकीरा अन्सारी नि० बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़। (01 लाख रूपये व एक वन प्लस फोन)



