अमेठी

जर्जर मकान गिराते समय दीवार के नीचे दबने एक मजदूर की मौत, अन्य घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी गौरीगंज । नगर में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर 24 में पूर्व सभासद अरुण यादव का लगभग 90 साल पुराना जर्जर मकान गिराया जा रहा था। दीवार गिराने के दौरान अचानक पुरानी दीवार मजदूरों पर गिर पड़ी। हादसे में दांदूपुर, थाना मुंशीगंज निवासी परशुराम नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि ठेकेदार रामराज यादव, पुत्र रामअंजोर, निवासी छावनी जंगल रामनगर, अमेठी द्वारा मजदूरों से दीवार गिरवाने का काम कराया जा रहा था। अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button