हजारीबाग

अनुपम की मौत से बड़कागांव में शोक,भारी संख्या में अंतिम संस्कार में लोग हुए शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हज़ारीबाग बड़कागांव पूर्व पत्रकार स्वर्गीय उपेंद्र नाथ मालाकार के इकलौते पुत्र 24 वर्षीय अनुपम कुमार की कार दुर्घटना में मौत हो जाने को लेकर बड़कागांव प्रखंड में शोक व्याप्त है। शव की पोस्टमार्टम के पश्चात शुक्रवार को ठाकुर मोहल्ला श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया मुखग्नि आशीष मालाकार ने दी। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में ग्रामीण एवं पत्रकार शामिल हुए। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अनुपम अपने मित्रों के साथ नेतरहाट पर्यटन स्थल का भ्रमण कर अपनी कार से सुबह वापस घर आ रहे थे। इसी दरमियान विष्णुपुर स्थित गुरूदारी थाना अंतर्गत चोरकाखांड के पास लगभग सुबह 8:00 बजे अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई थी,जिसमें अनुपम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार अनुपम के दोस्त नाहिद चला रहा था। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर लोगों ने भगवान से उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो अनुपम की मां पम्मी कुमारी सहायक अध्यापिका हैं। अनुपम के गुजर जाने से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू, पंसस रितेश ठाकुर,किशोर कुमार,उदय कुमार बीनू माली विनोद सिन्हा, यदुनंदन मिश्रा लखेन्द्र ठाकुर ,आदित्य प्रजापति ,सुधीर जायसवाल ,रजनीश मिश्रा,अमित मालाकार नीरज मालाकार आशीष मालाकार बैजनाथ रजक रविंद मालाकार प्रवेश मालाकार सूरज कुमार गौतम कुशवाहा हरिश्चंद्र प्रसाद,राजू सोनी,रोहित सोनी प्रमोद सोनी इंग्लेश सोनी अखिलेश सोनी मन्नू चौधरी, रोहित कुमार के अलावा अन्य शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button