पाकुड़

मनरेगा समाप्त कर VB-GRAM-G बिल लाने के विरोध में झामुमो का एकदिवसीय धरना

JMM's one-day protest against ending MNREGA and bringing VB-GRAM-G bill

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त कर VB-GRAM-G बिल 2025 (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) को जबरन पारित किए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को पाकुड़ जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई थी और इसे समाप्त करने का कोई औचित्य नहीं है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण तबके की जीवनरेखा है। इसके बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी, पलायन और गरीबी बढ़ेगी, जिसे झामुमो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सोच हमेशा गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के हित में रही है, जबकि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियाँ अपना रही है। धरना को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली एवं केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि केंद्र सरकार नए नाम और नए प्रावधानों के जरिए मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही है। यह बदलाव भाजपा की मजदूर विरोधी सोच को दर्शाता है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मनरेगा योजना को बहाल रखने और VB-GRAM-G बिल को वापस लेने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में केंद्रीय समिति सदस्य, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षों समेत केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा के जिला सचिव कलम मुर्मू, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छोटू भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सनातन हांसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष इस्माईल रहमान, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, पाकुड़िया प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष निवारण मरांडी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, सोनू आलम, रंजीत पंडित, नसीम अहमद, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मरकुस किस्कू, तनवीर अली, अबुल कलाम, मोसरर्फ हुसैन, मोबारक हुसैन, जब्बार अंसारी, मो० असद, प्रदीप कुमार, बजल टुडू, अशोक हेम्ब्रम, ब्रेंथियुस मुर्मू, जोसेफ मरांडी, माफुज मिया, ढेना मुर्मू, आरिफ अंसारी, कमाल अंसारी, विनोद किस्कू, निरोज मड़ैया, अब्दुल रहमान अंसारी, जब्बार अंसारी, मतीन अंसारी, गुलाम अंसारी, हबीबुर्रहमान, दयानंद भगत, हुसैन शेख, फुरकान शेख, महेशपुर प्रखंड के युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, पप्पू अंसारी, टाइगर शेख, मतीन अंसारी, मो० ईमरान, हबीबुर रहमान, मोताहार शेख, बोद्दी शेख, नेकबुल शेख, मोहर्रम शेख, अब्दुल मालेख, बुदल यादव, अब्दुल हलीम अंसारी, दिलीप रजवार, अंजनी कुमार भगत, गैब्रियल सोरेन,लाफी शेख, बिशॉप सोरेन, केताबुल शेख,आबु शेख,मजिबुर रहमान,फुड़ु शेख, सोफिकुल शेख, अंजारुल शेख, जियाउल शेख सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में देश की राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुहूल अमीन, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम सहित पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button