बरेली
कायस्थ समाज को जगाने की सभी पर जिम्मेदारी : इंद्र सेन श्रीवास्तव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। अ भा कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम के अध्यक्ष इंद्र सेन श्रीवास्तव एवं उनके साथियों का स्वागत किया गया। इंद्र सेन श्रीवास्तव ने कायस्थों से जागरूक होकर समाज की एकता बनाए रखकर मजबूती के साथ राजनीति में भी आगे आने को कहा। उपजा प्रेस क्लब पर बरेली आए अ भा कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम के अध्यक्ष इंद्र सेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, अंकुर सक्सेना आदि का डॉ पवन सक्सेना के नेतृत्व में पटका एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। निर्भय सक्सेना ने अपनी “कलम बरेली की” पुस्तक भी भेंट की। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित कुमार बिंदु,चमन सक्सेना, विकास सक्सेना, अनीता मुकेश, विजय सक्सेना, राजीव सक्सेना, वी के सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, कुलदीप जौहरी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व आई एम ए हाल में अ भा कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम संभाग का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं समीक्षा कार्यक्रम हुआ। इस में मुख्य अतिथि डा. अरुण सक्सेना वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री उ. प्र. (स्वतंत्र प्रभार) एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने की। बरेली के आई. एम. ए. सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने कहा कि बिना संख्या बल दिखाये राजनैतिक भागीदारी नहीं मिलेगी और बिना राजनैतिक ताकत के कोई मजबूती नहीं होती।
इसलिए कायस्थ को अपनी ताकत बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं करेंगे तो बहुत मजबूत रहकर भी समाज या सरकार में कोई वजूद नहीं रहेगा।



