हजारीबाग

विधायक प्रदीप प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन।

हज़ारीबाग में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल का महाकुंभ, 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग ज़िला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सेंट स्टीफन स्कूल के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हज़ारीबाग में आयोजित यह प्रतियोगिता वास्तव में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल का महाकुंभ है, जिसमें झारखंड के प्रत्येक जिले से आई 21 बालक एवं 13 बालिका टीमों की सहभागिता युवाओं की खेल प्रतिभा, अनुशासन समर्पण और टीम भावना को दर्शाती है। ऐसे आयोजन न केवल खेल संस्कृति को सशक्त करते हैं बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।उन्होंने आगे कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे शारीरिक मानसिक एवं नैतिक मजबूती के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। राज्य एवं जिला स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। जो भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगी।
उद्घाटन समारोह में बरही विधायक मनोज यादव जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव उत्तम राज विश्वनाथ सिंह, वॉलीबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भैया अभिमन्यु, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सचिव अनवर हुसैन, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हज़ारीबाग की धरती से निकली खेल प्रतिभाएँ निश्चित रूप से प्रदेश और देश को गौरवान्वित करेंगी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button