लखनऊ

SIR के बाद यूपी में 2.89 करोड़ मतदाता घटे

लखनऊ में सबसे ज्यादा 30% नाम कटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लखनऊ। चुनाव आयोग ने राज्यव्यापी SIR (Special Intensive Revision) के बाद मतदाता सूची में हुए परिवर्तनों के ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं। आयोग के अनुसार प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 55 लाख मतदाताओं के फार्म जमा हुए हैं, जबकि संशोधन के बाद कुल 18.70 प्रतिशत मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। SIR प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश में 2.89 करोड़ मतदाता कम हुए हैं।
राजधानी लखनऊ में मतदाता कमी का सबसे बड़ा असर देखने को मिला है। यहां 12 लाख 82 हजार मतदाता सूची से बाहर हो गए, जो कुल मतदाताओं का 30.05 प्रतिशत है। इसके अलावा गाजियाबाद में 28.83 प्रतिशत, प्रयागराज में 26.64 प्रतिशत, कानपुर नगर में 25.50 प्रतिशत, मेरठ में 24 प्रतिशत, नोएडा में 23.98 प्रतिशत और आगरा में 23.25 प्रतिशत मतदाता सूची से गायब हुए हैं।
बलरामपुर में भी SIR के बाद बड़ी कटौती दर्ज की गई है, जहां 1.60 लाख यानी 26 प्रतिशत मतदाता सूची से हटाए गए। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद और बलरामपुर को सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल किया गया है, जबकि बरेली, मेरठ, गोरखपुर, सीतापुर और जौनपुर में भी मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
चुनाव आयोग 31 दिसंबर को प्रदेश की संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इसके बाद दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button