ललितपुर
आवेदन पत्र आमंत्रित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र उपायुक्त उद्योग ने जिले में चयनित एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत रेडीमेड गारमेंट, खाघ प्रसंस्करण उत्पाद हेतु सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए इच्छुक एस.पी.वी. (स्पेशल पर्पज व्हीकल) (एफ.पी.ओ. एवं सैक्शन 8 कम्पनी ) से ई.ओ.आई. (एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट अर्थात अभिरूचि पत्र) आवेदन पत्र आमन्त्रित किया जा रहा है। आवेदक अपना ई.ओ.आई. फार्म भर कर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में जमा कर सकते है। ई.ओ.आई. (अभिरूचि पत्र) भरकर जमा करने की अन्तिम तिथि 05 जनवरी 2026 तक है। ई.ओ.आई. (अभिरूचि पत्र) विभागीय बेबसाईड पर उपलब्ध हैं। उपरोक्त से सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु कार्यालय कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।



