बाराबंकी
घने कोहरे के कारण विद्यालय संचालन समय परिवर्तन की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। घने कोहरे के कारण दृश्यता अत्यंत कम होने से बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग उठाई गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में छात्रों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये परिवर्तन करने का अनुरोध किया है । उ 0 प्र 0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय संचालन समय प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक किये जाने की मांग जिलाधिकारी से बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से की है ।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से विद्यालय समय से पहुँचने में समस्या हो रही है ।



