अमेठी
मनरेगा योजना की नीति एवं नाम बदलाव को लेकर बिरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की केन्द्र सरकार के मनरेगा योजना की नीति एवं नाम बदलाव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संग्रामपुर ब्लाक के सामने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर बृजेश मिश्र के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने बताया कि गांव- गांव मजदूरों को सरलता से काम मिलता था। जब पूरा देश लाकडाऊन में बन्द था। तब मनरेगा योजना के तहत गांव- गांव रोजगार मिला था। जिससे मजदूरों को सरलता से काम और दाम मिला था। यूथ विधानसभा अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह लोहा अम्बेश शुक्ल दिलीप तिवारी अभिषेक सिंह आदि ने मजदूरों के साथ विरोध दर्ज किया।विरोध प्रदर्शन मे मनरेगा जाब कार्ड धारक शमिल रहे।

