मथुरा

बलदेव नगर में आबारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में दहशत, प्रशासन मौन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बलदेव नगर में आवारा आबारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि स्थानीय नागरिकों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। हर रोज किसी न किसी को कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह और शाम के समय कुत्तों के झुंड सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं और राहगीरों, बच्चों तथा बुजुर्गों पर अचानक हमला कर देते हैं। बीते कुछ दिनों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सपा ब्लाक अध्यक्ष सौरभ पांडेय, राजकुमार सोनी, विजय अग्रवाल, रमेश पांडेय व क्षेत्रवासियों का कहना है गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दी गई, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न तो कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था की गई है और न ही कोई अभियान चलाया गया है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। उनका कहना है यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी और दुखद घटना भी घट सकती है। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेते हुए श्वानों को पकड़ने की ठोस व्यवस्था करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button