धनबाद
बोकारो वासियों को प्लास्टिक का घर और बाहर वालों को अबुआ आवास
Plastic houses for Bokaro residents and Abua houses for outsiders
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। यह मामला केवल बोकारो का ही नहीं वरन पूरे झारखण्ड का है। बोकारो के अनेक गरीबों – वंचितों को आज तक देखने के लिए अबुआ आवास नहीं मिला। लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों को सरकारी दलालों के कारण धड़ाधड़ अबुआ आवास दिलाने की योजना पर काम हो रहा है। से सबूत मिले हैं जो यह प्रमाणित करते हैं कि गांव के मुखिया, कुछेक नेता, सरकारी कर्मचारी – अधिकारी और दलालों की मिलीभगत से बगल के राज्य के लोग यहां के निवासी बनकर अबुआ आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।



