गोड्डा

युवा महोत्सव में गोड्डा को मिला दो पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। राज्य पर्यटन, कला – संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा रांची में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में दुमका प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोड्डा के दो प्रतिभाओं ने पुरस्कार प्राप्त कर अपने प्रमंडल एवं जिला को गौरवान्वित किया है। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए जिला कला – संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में जहां रश्मि भारती ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया वहीं चित्रांकन में रोशनी साहा ने तीसरे स्थान पर रहे। इनकी इस उपलब्धि पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री बैद्यनाथ उरांव एवं जिला खेलकूद, कला – संस्कृति एवं पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button