विधायक निसात आलम ने नवादा पंचायत में जनसमस्याएं सुनी, मरम्मती कार्य का किया शिलान्यास
MLA Nisat Alam listened to public grievances in Nawada Panchayat and laid the foundation stone for repair work.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को विधायक निसात आलम ने पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत नवादा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की जनसमस्याओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के उपरांत विधायक निसात आलम ने पाकुड़ नगर स्थित इंदिरा चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। इसके बाद विधायक ने बाहिरग्राम–पत्थरघाटा पथ के मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति बेहतर होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मान्सारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, विधायक प्रतिनिधि गुलाब अहमद, रामविलास महतो, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, मुखिया प्रतिनिधि सेलिम शेख, महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



