पाकुड़

उपायुक्त ने जारी किया आदेश, शीतलहरी को देखते हुए पाकुड़ जिले के सभी विद्यालयों में पठन–पाठन स्थगित

The Deputy Commissioner issued an order suspending classes in all schools of Pakur district in view of the cold wave.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड (राँची) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। उक्त चेतावनी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, पाकुड़ मनीष कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पाकुड़ जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 12वीं तक पठन–पाठन का कार्य दिनांक 30 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक स्थगित रहेगा। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा–163 के अंतर्गत लागू किया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। हालांकि, यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित है, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं, बशर्ते विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button