खैरथल
जिलास्तरीय निवेशक जागरूकता कार्यशाला योजनाओं एवं नितियों की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र खैरथल तिजारा की ओर से मंगलवार को परशुराम भवन परिसर, मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
अनीशा गुप्ता निजी सहायक ने विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक आवेदन कर लाभ लेने हेतु आह्वान किया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र खैरथल तिजारा के महाप्रबंधक दिलकुश मीना ने विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी और कैसे विभाग की योजनाओं से अधिकतम उद्यमियों को लाभान्वित किया जा सकता है पर सभी उद्यमियों, बैंकर्स से विस्तृत चर्चा की । और सभी बैंकर्स एवं उपस्थित लोगों से निवेदन किया कि आम जन तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके इसके लिए उपस्थित सभी बैंकर्स,विभाग एवं उद्यमी एक कड़ी के रूप में सहयोग करें।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की तरफ से संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जिनपर विस्तार से चर्चा इस कार्यक्रम में की गई —
विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, राजस्थान एक जिला एक उत्पाद नीति 202राजस्थान एम एस एम ई नीति 2024
राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति 2024राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति 2025,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना।
फर्म पंजीयन एवं अन्य विभागीय योजना व कार्यक्रम।
जिला अग्रणी प्रबंधक श्री हरि नारायण मीना बैंक की उद्यमियों हेतु कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। और उद्योग विभाग की योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन भिजवाने हेतु आह्वान किया और बैंकर्स की तरफ से पूर्ण सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक रीको, अलवर खुशी राम मीना ने रीको की तरफ से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
कार्यशाला में राधे श्याम सैन लेखाधिकारी कृषि उपज मंडी समिति खैरथल, प्रदीप शर्मा यूको बैंक, श्याम सुंदर शर्मा केनरा बैंक, राघवेंद्र तिवाड़ी पीएनबी, नरेश कौशिक, तिलक यादव , अमित बंसल आर जी बी , जितेंद्र ठाकुर बी ओ बी, नरेश कुमार ड्राफ्टमैन रीको, लघु उद्योग भारती से आनंद गुप्ता, विकास कुमार, सुभाष जी गोयल, देशराज, होशियार सिंह सहित ,उद्यमी गण एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


