गोड्डा

महागामा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रशासन का सख्त प्रहार 8 दुकानदारों पर छापेमारी

₹2100 का जुर्माना वसूला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बसुआ चौक, केचुआ चौक एवं अन्य विभिन्न चौक चौराहों में प्लास्टिक प्रतिबंध कानून को सख्ती से लागू करते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के स्पष्ट दिशा-निर्देश पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक ) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता ने किया। छापेमारी के दौरान नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच की गई, जहां प्लास्टिक प्रतिबंध नियमों का उल्लंघन करते पाए गए आठ (8) दुकानदारों पर तत्काल कार्रवाई की गई। नियमों के तहत संबंधित दुकानदारों से कुल ₹2100 का जुर्माना वसूला गया।प्रशासन ने दो टूक कहा कि एकल प्रयोग प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और नगर की स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर आगे भी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तय है।नगर प्रशासन ने आम जनता और व्यापारियों से प्लास्टिक का बहिष्कार, कपड़े और कागज के थैलों के उपयोग तथा स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-सुरक्षित महागामा के निर्माण में सहयोग की अपील की है। मौके पर रोहित कुमार गुप्ता, नगर प्रबंधक  सुनील उरांव  कृष्ण कुमार पाठक कनीय अभियंता एवं सफाई पर्यवेक्षक फिरोज अंसारी एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button