मुरादाबाद

भाजपा द्वारा किया गया अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत 28 नगर विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल शामिल रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल,नगर विधायक रितेश गुप्ता,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त दीपक गोयल ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं वंदेमातरम गायन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर मंत्री शम्मी भटनागर ने किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राजेंद्र अग्रवाल ने अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन के शाश्वत हम सभी के आदर्श भारत रत्न श्रद्धेय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष को अटल स्मृति वर्ष मना रहे हैं
उन्होंने आगे कहा अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता ही नहीं वे एक कवि भी थे उन्होंने भारत को इक्कीसवीं सदी में अग्रसर किया उन्होंने बहुत सी कविताएं लिखी वे एक प्रखर वक्ता थे वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे उनकी राजनीतिक यात्रा एवं उनके शासन में सुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा उनके सुशासन की विरासत में पोखरण द्वितीय परियोजना कारगिल युद्ध के दौरान उनका नेतृत्व और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ जैसी उपलब्धियां शामिल हैं उनके द्वारा किए गए कार्य बुनियादी ढांचे विदेश नीति और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधार कार्य शामिल हैं उन्होंने आगे कहा कि   पूरा देश उनकी राजनीति एवं उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है उन्होंने एसआईआर कार्यशाला में चर्चा करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा लोकतंत्र की मजबूती का कार्यक्रम है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एस आई आर का कार्य पूर्ण हो चुका है वोटर लिस्ट प्रसारित होने वाली है लिस्ट को चेक करना है वोटर चेक करने है सूची में है या नही उन्होंने कहा कि इससे जहां अनधिकृत लोगों के नाम कटेंगे वही सही मतदाताओं के नाम व्यवस्थित होंगे ।
एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि अटल जी  एक दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने भारत को इक्सवी सदी में अग्रसर किया उन्होंने भारत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी सहभागिता पूर्ण गतिविधियों का संचालन कर युवाओं को प्रेरित करने का काम किया । एसआईआर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एसआई आर स्पेशल ईंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया है आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण मतदाता नाम जोड़ने हटवाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी है उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक था।
नगर विधायक रितेश ने कहा कि 25 दिसम्बर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का  जन्मजयंती शताब्दी वर्ष  है हम उसे अटल स्मृति वर्ष के रूप में मना रहे है 25 दिसम्बर का दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है आज पूरा देश भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है
एसआईआर कार्यशाला में बोलते हुए रितेश गुप्ता ने आगे कहा कि शहर विधानसभा में एसआई आर का कार्य संगठन के सहयोग से एवं आप सभी कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से बहुत अच्छी तरीके से संपन्न हुआ जिसमें आप सभी ने चुन चुन कर वोटो को ट्रेस कर सूची में सम्मिलित करने का कार्य किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के महानगर आगमन पर उन्होंने शहर विधानसभा के एसआईआर कार्य को चेक किया और तारीफ की उन्होंने कहा कि शहर विधानसभा में एसआईआर का कार्य बहुत अच्छा हुआ है बहुत उत्तम
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला
ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई दूरदर्शी राजनेता थे उनकी विरासत को सम्मान देने और देश के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए हमें राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने
एसआईआर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म-6,फार्म-7,फॉर्म-8 की कारवाही सुनिश्चित करनी है ताकि मतदाता सूची शुद्ध रूप से तैयार हो सके सभी को मिलकर सूची का निरीक्षण करना होगा। ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से छूट न जाए युवाओं के बोर्ड बनवाने के लिए हमें कार्य करना है घर घर जाकर चिन्हित कर नए वोट बनवाने है उन्होंने नगर विधायक रितेश गुप्ता को विश्वास दिलाया कि हम घर-घर जाकर एक एक  वोट बनवाएंगे जिनकी संख्या 1 लाख वोट से ऊपर होनी चाहिए।
अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता मेरठ से पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल,नगर विधायक रितेश गुप्ता,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता
प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जयसवाल महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा पूर्व सांसद वीर सिंह महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप  दिनेश शीर्षवाल,पार्षद दल उपनेता सुरेंद्र विश्नोई कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिसोदिया विशाल त्यागी शम्मी भटनागर, नवदीप टंडन राहुल शर्मा हेमराज सैनी चंद्र प्रजापति सुनीता शर्मा,शशी किरण,अमित शर्मा,रामप्रकाश शर्मा,अभिषेक चौबे,रजनीकांत जाटव,किशन सिंह जाटव,विजय लक्ष्मी पंडित, सुनीता सैनी,हीरा भारती,कविता गुप्ता,इला सिंह,हेमा खत्री, पूर्णिमा खन्ना,उर्वशी,प्रीति कश्यप,पूनम सैनी,गुड्डी,मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता,मिथुन शर्मा,राजीव शर्मा ,सूर्य मोहन शमशेरी,गजेंद्र लोदी,पंकज यादव,सौरभ सक्सैना,दीक्षांत चौधरी,अश्वनी शर्मा,हरिओम सैनी,बंटी सैनी,महेश सैनी,मुकुल बंसल आदि महानगर के जनप्रतिनिधिगण,क्षेत्र,प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण,महानगर, मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,पार्षदगण,शक्तिकेंद्र के संयोजक,बूथ अध्यक्ष,बीएलए 2 ,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पदाधिकारीगण शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button