बीडीओ ने सतबहिया मे बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल वितरण किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग बड़कागांव प्रखंड में शीतलहरी के साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में सतबहिया मे बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख फुलवा देवी एवं उपस्थित कांडतरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, मुखिया राजदेव महतो के हाथों कंबल वितरण किया गया । कंबल वितरण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि फिलहाल बिरहोर परिवारों के लिए ही कंबल आया है। सतबहिया के बिरहोर परिवारों के बीच कुल 50 कंबल वितरण किए गए हैं। प्रखंड में अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए दो-चार दिनों में कंबल आने की संभावनाएं हैं। कंबल उपलब्ध होने के पश्चात प्रखंड के तमाम पंचायतो में भी कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज गुप्ता, बुद्धि नाथ साहू के अलावा अन्य उपस्थित थे।



