सिंगरौली

कलेक्ट्रेट सभागार में पर सीईओ जिला पंचायत ने की जनसुनवाई

जनसुनवाई में कई आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जगदीश गोमे ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जन सुनवाई में गनियारी से आये आवेदक महेन्द्र जयसवाल पिता केवला प्रसाद जयसवाल ने आबादी सुदा भूमि का पट्टा दिलाये जाने के संबंध में अपना आवेदन दिया। वही ग्राम सुहिरा माड़ा निवासी राम कृपाल शाह पिता रघुवर प्रसाद शाह ने जाम रास्त खुलवाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम तेलगवा निवासी जीतेन्द्र राय ने एल एण्ड टी कम्पनी से पीएफ एवं वेतन भुगतान कराये से संबंधित आवेदन दिया। जनसुनवाई में आये ग्राम लोरी निवासी श्रीमती वेदमंती देवी के द्वारा मृतक पवन विश्वकर्मा के भरण पोषण हेतु नौकरी एवं मुआवजा दिलाने हेतु अपना आवेदन दिया। ग्राम गीड़ा मौहारी टोला निवासी शिवमंगल सिंह ने घर के समीप हैण्डपम्प खनन कराये जाने हेतु आवेदन दिया।
जन सुनवाई मे आए आवेदक काजल देवी ने मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाये जाने से संबंधित आवेदन दिया। तथा ग्राम देवरा निवासी रमाकांत शाह ने बिजली अधिक आई बिल को कम कराने हेतु आवेदन दिया गया। ग्राम नौगड़ निवासी आवेदक कैलाश कुमार केवट के द्वारा सर्प दंश से हुई मृत्यु से अनुग्रह राशि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। वही रेनू कुशवाहा ग्राम कचनी के द्वारा राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। ग्राम ढोटी निवासी आशीष कुमार बैस ने एनटीपीसी में संस्था को काम दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। तथा ग्राम गोभा आये नागरिक बालक सिंह, मंगल सिंह, राजमति देवी, नीलम देवी के द्वारा गाव में सड़क बनाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button